अबूझमाड़ के जंगलों में तैनात 38 वी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रोशन सिंह असवाल के नेतृत्व में E COB जाटलूर के कमांडर राम कुमार मौर्य , सहायक कमांडेंट के द्वारा देश के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जटल घाटी के जाटलूर गांव में स्कूल के बच्चों तथा ग्रामीणों के साथ तिरंगा फहराया और मिष्ठान वितरण करवाया।
साथ ही ग्रामवासियों को COB में हुए बड़ा खाना में भी शामिल किया। जिसमें जाटलूर और हार्वेल गांव के 150 से ज्यादा लोगों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया । इस कार्यवाही से अबूझमाड़ के जाटलूर गांव के इलाके के लोगों में बहुत खुशी का माहौल है।
आपको बता दें यह COB जाटलूर आईटीबीपी के द्वारा अभी हाल में ही स्थापित की गई है। COB स्थापना के बाद से हीं वहां के स्थानीय लोग देश की मुख्य धारा से जुड़ने लगे है। मेडिकल की सुविधा भी COB द्वारा ग्रामीणों को मुफ्त में उपलब्ध करवाही जा रही है। साथ हीं कैंप के सामने पानी का स्टॉल के साथ बैठने की व्यवस्था की गई है जिससे दूर दराज से आने वाले आगंतुओं को बहुत ही राहत मिलती है।
यह सब 38 वी वाहिनी आईटीबीपी की COB जाटलूर के समस्त पदाधिकारियों के जोश और जज्बे के कारण संभव हुआ है, जिसके कमांडर राम कुमार मौर्य, सहायक कमांडेंट की बड़ी सकारात्मक और सराहनीय सोच का नतीजा है।



