बेमेतरा। सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार की कड़ी में बेमेतरा जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर बेमेतरा जिला प्रभारी अमित पाटले एवं बेमेतरा जिला अध्यक्ष डेविड लक्की बंसल को दायित्व सौंपे जाने पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिले एवं ब्लॉक स्तर पर गठित युवा प्रकोष्ठ टीम के सभी सदस्यों को भी बधाई दी गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व नए सृजन, नए संकल्प और नए विचारों के साथ समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा और युवाओं की आवाज को संगठित व बुलंद करेगा।
कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प दोहराया गया कि शिक्षा, सामाजिक समरसता, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर युवा प्रकोष्ठ निरंतर सक्रिय रहेगा। साथ ही समाज के अधिक से अधिक युवाओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन से जुड़कर समाज के उत्थान हेतु मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के हित में निरंतर कार्यरत रहने का संदेश दिया।



