कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा की रिपोर्ट :-
विद्युत विभाग के वितरण केन्द्र चारामा में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपने मासिक बिजली बिल से कम खर्च में सौर ऊर्जा के जरिए बिजली प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें दीर्घकालिक आर्थिक लाभ होगा।
कार्यक्रम में बताया गया कि शासन द्वारा सोलर प्लांट स्थापना पर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। विवरण इस प्रकार है —
सोलर प्लांट क्षमता एवं सब्सिडी विवरण:
- 1 किलोवाट –
केंद्र सरकार की सब्सिडी: ₹30,000
राज्य सरकार की सब्सिडी: ₹15,000
कुल सहायता राशि: ₹45,000
आसान मासिक ईएमआई: ₹170 - 2 किलोवाट –
केंद्र सरकार की सब्सिडी: ₹60,000
राज्य सरकार की सब्सिडी: ₹30,000
कुल सहायता राशि: ₹90,000
आसान मासिक ईएमआई: ₹341 - 3 किलोवाट –
केंद्र सरकार की सब्सिडी: ₹78,000
राज्य सरकार की सब्सिडी: ₹30,000
कुल सहायता राशि: ₹1,08,000
आसान मासिक ईएमआई: ₹818
साथ ही बैंक द्वारा 6% ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए आसान किश्तों (ईएमआई) में ऋण सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर कल्याण संघ चारामा के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में पीएम सूर्य घर योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए आम नागरिकों एवं पेंशनर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विभाग के कनिष्ठ अभियंता जय गोपाल कंवर, कार्यालय कर्मचारी महेश साहू, डोमेंद्र सिंह दीवान, श्रीराम यादव, लाइनमैन मावली चरण मंडावी तथा जिनेंद्र निर्मलकर ने भी स्मार्ट मीटर एवं पीएम सूर्य घर योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उपभोक्ताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन महेश राम साहू द्वारा सुगमता पूर्वक किया गया।



