रिपोर्ट: अमित दुबे
रतनपुर/मस्तूरी।
क्षेत्र के सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित युवा जनपद सदस्य राकेश शर्मा, जिन्हें क्षेत्रवासी ‘लाला महाराज’ के नाम से जानते हैं, ने एक बार फिर विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य स्वीकृत होकर प्रारंभ हो चुके हैं।
राकेश शर्मा लगातार अपने क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जनपद क्षेत्रों में भी सक्रिय रहते हुए आम जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके इसी जनसंपर्क और सक्रियता का परिणाम है कि क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है।
स्वीकृत एवं प्रारंभ किए गए प्रमुख कार्य:
20 लाख रुपये – पंचायत भवन, बोहरडीह
20 लाख रुपये – उप स्वास्थ्य केंद्र, अहाता चिसदा
20 लाख रुपये – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहाता, लोहरसी
15 लाख रुपये – आयुर्वेदिक अस्पताल, लोहरसी
12.80 लाख रुपये – भवन निर्माण, लोहरसी
जनपद निधि से बोर एवं पंप – चिसदा
2 हैंडपंप – गोदाडीह
1 हैंडपंप – बोहरडीह
3 बोर हैंडपंप – लोहरसी
इन सभी कार्यों के लिए विभिन्न मदों से राशि स्वीकृत कराकर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। इससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रवासियों ने राकेश शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।
उनके कार्यों से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मनहरन बंजारे, पंच मनोज बंजारे, उपसरपंच रामगोपाल साहू, जॉन प्रभारी द्वारिका साहू, लोहरसी उपसरपंच सुखदेव नारंग, चिसदा सरपंच हरवंश पैकरा, लोहरसी सरपंच अनिल साहू, रोजगार सहायक अनिल कांत एवं मितेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




