Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
घटारानी (छुरा)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटारानी में इस तरह का तीसरा मामला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लफेदी निवासी 50 वर्षीय विष्णु साहू को महिला शौचालय / बाथरूम के पीछे छिपकर अश्लील हरकत करते हुए व्यापारियों और यात्रियों ने पकड़ लिया।
व्यापारियों के अनुसार उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा जा रहा था। आज महिला यात्रियों की शिकायत पर व्यापारियों ने उसे महिला बाथरूम के पास से पकड़ा। 50 वर्ष की उम्र में इस तरह की हरकत से लोग हैरान हैं।
बाद में मंदिर की गरिमा को देखते हुए व्यापारियों और यात्रियों ने कड़ी समझाइश और अंतिम चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर उसे सीधे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि महिला शौचालय के पास सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।




