संवादाता, लाल बहादुर यादव चांदनी बिहारपुर की रिपोर्ट*
सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर मंडल बीजेपी कार्यालय में 6 अप्रैल 2026 को बड़ी हर्षोल्लास और भव्यता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई बीजेपी स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी का यह 47 वां स्थापना दिवस रहा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को कि गई थी उस समय में पार्टी के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी वाजपेई को निर्वाचित किया गया था अब यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है भाजपा अपने 47 वर्षों के सफर में जनसंघ कि वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य कर रही है
इसी अवसर पर बिहार पुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए इस दरमियान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी शिव प्रसाद सिंह मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह भाजपा मंडल महामंत्री बिपी जायसवाल एवं राम नारायण यादव उपाध्यक्ष कालीचरण काशी एवं उपाध्यक्ष सियाराम नाई युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रताप विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जायसवाल युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लालमन सिंह एवं संजय जयसवाल किसान मोर्चा मंडल महामंत्री उपेंद्र गुप्ता बूथ अध्यक्ष मुकुंद लाल जायसवाल शिवधान गुप्ता भाजपा के बरीष्ठ कार्यकर्ता छोटे लाल यादव कार्यालय कार्यालय प्रभारी विनोद गुप्ता महिला मोर्चा शाहित पदाधिकारीगण एवं भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे



