नारायणपुर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली और जिला प्रशासन नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में पुनर्वास किए नक्सली व बस्तर के आदिवासी युवाओं एवं स्थानीय स्कूली बच्चों ने चंदा चकोर नाटक की शानदार प्रस्तुति दी ,नारायणपुर की कलेक्टर नम्रता जैन ने स्थानीय युवाओं और पुनर्वासित नक्सलियों को विकास की ओर अग्रसर हो इसके लिए उन्होंने संस्कृति कला केंद्र नितारा बनाया ताकि युवा कला प्रशिक्षण ले सके और बस्तर की कला संस्कृति को सहेज सके,आडोटेरियम में आज शानदार प्रस्तुति की गई इसमें बस्तर के मेला मडई हाट बाजार,शादी विवाह व देवी देवताओं को शानदार तरीके से दिखाया गया, इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए,



