जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़कों और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया गया। विधायक श्री निषाद जी ने प्रशासन को क्षेत्र में संचालित अवैध शराब, सट्टा और जुआ गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया तथा इन पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई।किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आगामी फसल सीजन के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही वर्तमान में चल रहे खाद वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों को सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने बजट में शामिल कोसा से सिर्री मार्ग के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की बात भी कही।*
शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू जी ,अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।



