नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” के तहत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में कल दिनांक 20.05.2026 को पुराने बस स्टैंड नारायणपुर में नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों एवं राहगीरों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लोगों को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
*कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु :*
*नशा मुक्ति की शपथ*
उपस्थित नागरिकों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
*पाम्पलेट वितरण*
जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आम नागरिकों के बीच नशा विरोधी संदेशों एवं आवश्यक जानकारी से संबंधित पाम्पलेट वितरित किए गए।
*युवाओं को विशेष संदेश*
युवाओं से अपील की गई कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें।



