को नगर पंचायत मैं सभी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया लगभग 99% मतदान होने की समाचार प्राप्त हुई सुबह से मतदाताओं द्वारा मतदान जगह पर लाइन लगाकर मतदान किया दोपहर 2:00 बजे तक लगभग 80% मतदान हो चुका था प्रशासन की काफी चुस्त दुस्थ व्यवस्था देखने को मिली हमने सभी मतदान केदो पर जाकर अधिकांश मतदाताओं मतदान केदो पर अधिकांश मतदाताओं ने त्रिकोणी मुकाबला होने की बात कही कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पार्टी की जीत की भी बातें कहीं मजेदार बात यह है कि उनमें कुछ मतदाताओं ने बम्हनी डीह मैं हर वर्ष चुनाव होने की बात कही उसमें हमें ऐसा लगा कि चुनाव के रिजल्ट आने के पहले मतदाताओं ने खूब बाजी मार ली इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी की भी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए क्योंकि अभी प्रदेश में भाजपा की सरकार है तब उनके पार्टी के कार्यकर्ता और ज्यादा उत्साहित नजर आए लेकिन कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने-अपने जीत को लेकर काफी उत्साहित थे चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने गुड़ा भाग करते हुए नजर आने लगे चुनाव के परिणाम आने में अभी 2 दिन का समय बचा है जिससे प्रत्याशियों में काफी बेचैनी बढ़ गई है साथ-साथ धड़कने भी तेज हो गई है इस चुनाव में सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नहीं नहीं हुई इसके लिए निर्वाचन प्रणाली एवं पुलिस प्रशासन तंत्र बधाई के पात्र हैं आगे देखना यह है कि 4 जून को नया नगर पंचायत बम्हनी डीह मे प्रथम अध्यक्ष के रूप में किसके सिर पर ताज होंगी! लेकिन इस चुनाव में यह देखने को मिला कि अपने-अपने पार्टी के प्रचार के लिए सारे राजनीतिक पार्टी के नेता बमनीडीह मैं डेरा जमाए हुए बैठे नजर आए एवं काफी बड़ी-बड़ी रैलियां निकाल कर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने लगे चुनाव आचार संहिता की नियमों का उल्लंघन भी करते हुए नजर आए इसके बाद भी चुनाव बहुत ही शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया सबसे बड़ी बात यह है कि यह चुनाव उपचुनाव ना होकर आम चुनाव की तरह नजर आए मतदाताओं को पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों ने भी इस चुनाव में काफी मजा लिए!
ब्यूरो चीफ रामेश्वर सिंह क्षत्रिय के साथ रिपोर्टर अविनाश दुबे जांजगीर-चांपा न्यूज़



