बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महंत के मूल एवं जांजगीर निवासी शक्ति जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्वेक्षक सुश्री तानिया सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है, दिनांक 30 अगस्त को यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागृह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, सुश्री तानिया सिंह ग्राम महंत के मूल निवासी एवं जांजगीर स्थित डी के मेडिकल स्टोर्स के संचालक देवेश कुमार सिंह एवं श्रीमती मंजुला सिंह की पुत्री तथा डॉ हर्षवर्धन सिंह की बड़ी बहन है। वे पर्वेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना शक्ति में पदस्थ हैं उनको यह प्रतिष्ठित सम्मान एकीकृत बाल विकास सेवा अंतर्गत शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा एवं पोषण परामर्श के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्षमता वर्धन हेतु किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।इस उपलब्धि से गृह ग्राम महंत सहित जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले का नाम रोशन हुआ है।




