रिपोर्टर – योगेश्वर साहू
छुरा /घटारानी। घटारानी धाम में शारदीय नवरात्रि पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। फिगेश्वर ब्लाक ग्राम जमाही की 19 वर्षीय युवती जागृति मां घटारानी की सेवा में लीन होकर 7 किलोमीटर तक दंडवत प्रणाम करते हुए मां के दरबार पहुंची।
बताया जा रहा है कि युवती ग्राम जमाही से दंडवत करते हुए निकली थी। उसकी कठिन तपस्या और अटूट भक्ति को देखकर राह में श्रद्धालु भी दंग रह गए। जैसे ही वह घटारानी धाम पहुंची, देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


19 वर्षीय जागृति ने बताया कि वह मां घटारानी के प्रति गहरी आस्था रखती है और मनोकामना पूर्ण होने पर यह संकल्प लिया था। आखिरकार कठिन तपस्या के बाद उसने मां घटारानी के दर्शन किए। उसकी भक्ति और समर्पण की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
नवरात्रि के पावन पर्व पर युवती की इस कठिन साधना ने सभी को भावुक कर दिया।




