याद राम साहू
नगर पंचायत गुण्डरदेही के वार्ड क्रमांक 3 एवं 10 के मध्य स्थित रामसागर पारा में कोसरिया ढीमर समाज के लिए मंच एवं शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य के लिए ₹15 लाख की राशि निर्धारित की गई है। मंच एवं शेड के निर्माण से समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर ,सीएमओ कोमल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पार्षद श्री संतोष नेताम, रोमलाल यादव, श्री सलीम खान, श्रीमती हेमलता सोहन सोनी एवं श्री शंकर यादव सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ढीमर समाज के तिलक राम, तिहारू राम, मदन लाल, भरत लाल, नोहर, रामचंद्र, भीखम, गुलशन, हरिश्चंद्र एवं खेदुराम ढीमर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

मंच एवं शेड निर्माण से समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं अन्य आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान प्राप्त होगा। यह निर्माण कार्य समाज की सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में समाज के लोगों एवं वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल से क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को मजबूती मिलने तथा सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित होने की उम्मीद है। साथ ही नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया ।




