बुलंद टाइम्स बालोद ब्यूरो चीफ याद राम साहू मो 9009338660
नगर पंचायत गुण्डरदेही की परिषद की सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोमल ठाकुर ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं को परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया। परिषद द्वारा साप्ताहिक बाजार में प्रस्तावित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण शॉपिंग मैं एक करोड़ 17 लाख का टेंडर हुआ है 12/18 का 30 दुकान बनाना है पी मोड में बनाना है रोस्टर पद्धति से आरक्षण निर्धारण कर लिया गया है तथा शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण तत्काल शुरू करने की बात कही गई है, सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्राप्त निविदाओं की दर स्वीकृति साथ ही एक करोड़ 88 लाख का काम तत्काल शुरू करने की बात कही गईजिसमें विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदाओं, श्रीकृष्ण गौशाला समिति के आवेदन के अनुसार उनको नियमानुसार जमीन देने के बारे में चर्चा किंगई एवं शासन को पत्र भेजने के बारे में निर्णय लिया गया , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की घोषणा के अंतर्गत विकास कार्यों की कार्ययोजना भेजने सहित विभिन्न विकासात्मक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया इसमें सभी वार्डों के विकास के लिए सभी पार्षदों से प्रस्ताव मांगकर 4 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
बैठक में विभिन्न सामाजिक सहायता पेंशन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों पर विचार कर निर्णय लिया गया , मकान नामांतरण के 3 प्रकरणों आए उस पर निर्णय लिया गया , साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में 10*10व्यावसायिक दुकान निर्माण पी पी मोड में प्रस्ताव पास किया गया टेंडर निकालने की प्रक्रिया सर्व सहमति से प्रस्ताव पास किया गया बाजार तालाब के किनारे को 10 फीट मिट्टी से पटिंग कराकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही को 50 बिस्तरीय अस्पताल बनाने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जन माननीय मंत्री जी स्वास्थ्य मंत्री जी को प्रस्ताव भेजा था जिसके लिए अस्पताल में ही ढाई एकड़ जमीन का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात पर चर्चा हुई। जाति, निवास एवं उद्योषणा संबंधी आवेदनों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर के विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई। परिषद सदस्यों ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद पोषण निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल एवं रोमलाल यादव सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नगर हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।



