बुलंद टाइम्स न्यूज़,अहिवारा। परिषद नंदिनी अहिवारा के ग्राम बानबरद अवैध मुरूम खनन का कार्य जोरो शोरो से चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार परिषद के सीएमओ और परिषद के अध्यक्ष की मिली भगत से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। परिषद की सामान्य सभा मे पास किये बिना ही मुरूम खनन का कार्य किया जा रहा है, जो कि शासन के नियम के विरुद्ध है इस विषय मे पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार एवं परिषद के उपाध्यक्ष अशोक बाफना ने भी इस बात की भी पुष्ठी की है सामान्य सभा मे पास किए बिना ही मुरूम खनन का कार्य किया जा रहा है। शासन को इस विषय को गंभीरता से लेना जरूरी है कि उक्त स्थान पर हजारो घन खुदाई की जा चुकी है। शासन प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। वरना अवैध मुरूम खनन से राज्य के राजस्व (रॉयल्टी) की भारी हानि हो सकती है साथ ही गहरी खाइयां बनने से पर्यावरण व आम लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसे गंभीरता से लेते हुए कड़े नियमों के तहत भारी जुर्माना और वाहनों की जब्ती जैसी कानूनी कार्रवाई करनी आवश्यक है।



