मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से कैशलेश ट्रांसजेक्शन की सुविधा को बढ़ाने पश्चिम मध्य रेल्वे ने 250 से अधिक स्टेशन में क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन को लगाया गया है। इसी कड़ी में महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में लगातार इस सुविधा को बढ़ाया जा रहा है।
डिजीटल पेमेन्ट को बढ़ावा एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन को लगाया गया है। पेमेन्ट में पारदर्शी लेन-देन के लिए क्यूआर कोड ट्रांजेक्शन सरल एवं सुरक्षित होता है।
पश्चिम मध्य रेलवे स्टेशनों पर खानपान स्टाल, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत संचालित स्टाल एवं अन्य सभी प्रकार के स्टाल पर डिजीटल पेमेन्ट के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। इस अभियान के तहत पमरे में अब तक 254 रेलवे काउंटरों पर डिजीटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड मशीन को इंस्टाल किया गया है।



