बैतूल मध्यप्रदेश | बैतूल निवासी संतोष कुमार वर्मा को ह्यूमन राइट्स असोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के संयोजक के पद पर नियुक्त किया है एवं शुभकामनाएं दीं।
इस संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव हितों की रक्षा करना एवं ऐंसे लोगों की सहायता करना है जिन्हें उनके अधिकारों का लाभ नहीं मिल रहा हो या किसी भी तरहां से जो परेशानी में हों और संस्था से मदद की गुहार लगाएं।
संतोष शुरू से ही सामाजिक कार्यों में आगे रहे और लोगों के बीच बने रहे उन्होंने हमेशा लोगों की मुसीबत में उनका हर संभव साथ दिया और समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। इसी दौरान संतोष कई संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदों पर भी कार्य कर चुके हैं और इन्ही उपलब्धियों को देख कर और संतोष की समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें इस पद का जिम्मा सौंपा गया है जिसकी वैद्यता 8 जून 2025 तक रहेगी और आगे भी बढ़ाई जा सकती है।






