Oplus_131072
पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ पहुंचकर पर्यटको को सुविधाएं उपलब्ध कराने कार्य योजना किया गया तैयार।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर आज शनिवार को सुबह 8.00 बजे मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के शासकीय स्कूल एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जिला पंचायत सीईओ के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा रहा शनिवार को सुबह पाली मे स्कूल संचालित किया जाता है जिला पंचायत सीईओ सुबह 8 बजे ही मैनपुर नगर के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और यहां बच्चो की उपस्थिति तथा लैब प्रायोग शाला सहित पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया इस दौरान शाला प्रबंधन समिति द्वारा बताया गया कि स्कूल के चारो तरफ जो आहता निर्माण वर्षो पूर्व किया गया है वह बेहद जर्जर और दयनीय स्थिति मे पहुंच गया है जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण रात मे असामाजिक तत्व स्कूल परिसर मे घुसकर शराबखोरी करते है और शराब के बोतलो को तोड़ फोड़ देते है सुबह स्कूली बच्चे और स्टॉफ परेशान होते है स्कूल के चारो तरफ आहता निर्माण की मांग किया गया साथ ही बताया गया कि आज से 4़6 वर्ष पहले यहां शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा है लेकिन अबतक भवन निर्माण नही हुआ है जिसपर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए 34 लाख रूपए स्वीकृत हुआ है और एक सप्ताह मे कार्य प्रारंभ होने की जानकारी दिया गया है। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांइस गार्डन, पार्क, भौमिकी लैब, इंडोर गेम स्टेडियम खेल मैदान, बालक शौचालय एवं मध्यान भोजन शेड निर्माण की मांग किया है पश्चात् मैनपुर नगर स्थित कन्या हाई स्कूल के निरीक्षण मे पहुंचे यहां स्कूल भवन नही होने के कारण प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कमरो मे हाई स्कूल का संचालन किये जाने की जानकारी दिया गया। शासकीय प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया और बच्चो से पुस्तक वितरण के साथ साथ मध्यान भोजन के संबंध मे जानकारी लिया बच्चो से कई रोचक सवाल पूछे सही जवाब देने वाले बच्चो को शाबासी दिया साथ ही रसोई किचन मे जाकर मध्यान भोजन कक्ष की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देष दिया और स्वयं मध्यान भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता परखा तथा बच्चो को गर्म और पौष्टिक भोजन देने का निर्देश दिया है।

क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल भाठीगढ पहुंचकर लिया जायजा
जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर मैनपुर से 3 किमी दूर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भाठीगढ पहुंचकर पहाड़ी के उपर स्थित पैरी मंदिर पहुंचे और यहां आने वाले दिनो मे पर्यटन की संभावना को देखते हुए सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया पैरी उद्गम स्थल मे पहाड़ी के उपर सीढीयों के दोनो तरफ रेलिंग निर्माण के साथ श्रध्दालुओं और पर्यटको के लिए शेड प्रतिक्षालय के अलावा सामने गार्डन, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना तैयार किया गया और पैरी मिनी डेम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मैनपुर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.के. गजभिए, मनरेगा परियोजना अधिकारी कपिल नायक, गुप्तेश्वर साहू, पूर्व जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, उपसरपंच राजेन्द्र नागेश, हीना नेताम, गोविन्द पटेल, सरोज सेन एवं बड़ी संख्या मे स्थानीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



