Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/ यादराम साहू
गुण्डरदेही। पेपर लीक छात्रों पर दमन और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बरसते पानी में धमतरी चौक गुंडरदेही में तख्ती लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा नीट परीक्षा में हुई गंभीर अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ तथा अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ उठाने वाले छात्रों, युवाओं एवं विपक्षी नेताओं पर किए जा रहे दमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है।
गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेना भाजपा सरकार की असहिष्णु और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था की विफलताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है, लेकिन केंद्र सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के प्रमुख मांगें :
1 केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा
2 नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा।
3 छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR एवं आपराधिक प्रकरणों की वापसी।
4 परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई।
कांग्रेस ने कहा कि छात्रों के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेगी।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री भोजराज साहू, सलीम खान, श्रीमती निर्मला पाटिल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय साहू, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के के राजू चंद्राकर,जिला प्रवक्ता मोंटू चंद्राकर,ब्लॉक उपाध्यक्ष लिखन निषाद,प्रीतम ठाकुर, महामंत्री मोजीराम साहू, श्रीमती ज्योति यादव,मंडल अध्यक्ष सलीम खान,मानसिंह देशलहरा,तरुण साहू,रूपचंद जैन,जनपद सदस्य आसिफ गहलोत, श्रीमती ममता सेन,श्रीमती रीना देशमुख,विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर,पार्षद फैज बख्श,अश्वनी सोनकर,भूपेंद्र चंद्राकर,संतोष निषाद,युगांत चंद्राकर,लक्ष्मीनारायण सोनकर,ब्लॉक सचिव ओमप्रकाश यादव,गिरधारी निषाद, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष परस ठाकुर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ममता चंद्राकर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर,सागर साहू,रवि तिवारी,प्रवेश जैन,खिलेंद्र साहू,लोमन निषाद, भानुप्रताप सिन्हा,सेक्टर प्रभारी डोमन देशमुख,शिवकुमार साहू,निजानंद चंद्राकर, गोपीराम साहू,पवन चंद्राकर,उत्तम सोनकर,सरोज साहू,किशन पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




