Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जांजगीर जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तेंदुआ (शिवरीनारायण) से लगा हुआ तेंदुआ धाम जहां श्री राम मिलेंगे वहां पर सरयू किनारे अयोध्या धाम के तर्ज पर यहां पर भी भव्य मंदिर का निर्माण कार्य बहुत जोरों से चल रहा है महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछली बार यहां पर श्री श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का राम कथा हुआ था जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुए थे कथा की शुरुआत में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव राय जी अपने परिवार के साथ पधारे हुए थे जहां पर लोगों ने विनम्र पूर्वक एक ज्ञापन सोपा था जो यहां धाम पर आने जाने के लिए सड़क की जर्जर स्थिति को दिखाकर नई सड़क का निर्माण करने के लिए कहां गया जिसने माननीय मुख्यमंत्री जी ने तुरंत हामी भरकर निर्माण कार्य कराने की बात कही थी परंतु अभी तक निर्माण कार्य के लिए आता पता तक नहीं है जब यह पुरानी सड़क शिवरीनारायण से खड़ताल तक जाती है और मुख्य मार्ग को जोड़ती है जिनकी स्थिति एकदम दैनी एवं जर्जर है अभी-अभी हम यहां पर पहुंच कर यहां के व्यवस्थापक श्री विकास तिवारी जी से मिलकर जानना चाहा कि आगामी कार्यक्रम की क्या रूपरेखा है।

उन्होंने बताया कि सावन के महीने में यहां जल अभिषेक किया जाएगा यहां पर द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की जाएगी एवं सभी श्रद्धालु जन यहां पर आकर मन में श्रद्धा लिए भक्ति भाव से जल अभिषेक करेंगे उन्होंने बताया कि भव्य मंदिर का निर्माण भी बहुत जोरों से चल रहा है पूरा परिसर 18 एकड़ में फैला हुआ है और सारे बहुत से देवी देवताओं के मंदिर निर्माण भी होंगे लेकिन पहले मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा कराया जाएगा जो 2028 के पहले पहले हो जाएगा सबसे बड़ी बात यह है कि जगतगुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा कथा व्यास पीठ से 2028 में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों से लोकार्पण एवं उद्घाटन का कार्यक्रम होगा अभी हमने यहां पर निर्माण कार्य कर रहे उड़ीसा के ठेकेदार विपिन प्रधान जी से बात भी किया उन्होंने बताया कि 2028 के पहले पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी किसी भी प्रकार की कोई काम नहीं छूटने पाएंगे एक-एक बारीकी से निर्माण कार्य में सभी कारीगर लगे हुए हैं इस प्रकार अभी वर्तमान में भी जिला जांजगीर के साथ-साथ पूरे बिलासपुर संभाग का पहला आश्रम लोगों को देखने के लिए मिलेगा जिसमें सारी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी हमने और आगे जाना चाह की यहां पर वर्तमान में अभी क्या-क्या गतिविधियां चल रही है तब विकास तिवारी जी ने बताया कि अभी यहां पर 40 से 50 बच्चे विद्या अध्ययन कर रहे हैं उनके लिए छात्रावास की व्यवस्था भीहै एवं आवासीय विद्यालय है जहां पर भोजन के साथ-साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध है और आगे हमने देखा कि यहां पर बाहर से आए हुए अतिथियों के लिए सभी प्रकार के कमरा भी उपलब्ध है जो आश्रम के नियमानुसार संचालित है बाहर से आए हुए अतिथियों के लिए भोजन प्रसाद भी उपलब्ध रहते हैं और प्रत्येक मंगलवार को यहां पर सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है एवं मुख्य गेट के सामने आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं पानी का वितरण भी निशुल्क किया जाता है इसी प्रकार और भी गतिविधियां संचालित हो रही है जिसमें कोई अपना जन्म दिवस, कोई अपना शादी का सालगिरह, एवं शादियां विवाह भी इसी आश्रम से संचालित हो रही है जिसमें सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है मुख्य व्यवस्थापक डॉ हरिवंश जी ने आह्वान भी किया है कि आसपास के गरीब टपके के लोग भी यहां पर आकर आश्रम की नियमानुसार कार्यक्रम संपादित कर सकते हैं उसमें किसी प्रकार का शुल्क भी निर्धारित नहीं है कार्यक्रम के पश्चात सेवा भाव से कोई भी दान करता है उसे 100% पूर्ण रूप से मंदिर के निर्माण कार्य में लगाया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना के लिए जो कोई भी श्रद्धालु एवं भक्तजन दान देता है उसी के नाम से या उनके पूर्वजों के नाम से उल्लेखित किया जाएगा आश्रम के चारों तरफ सारे वातावरण प्रकृति के गोद में समाए हुए ऐसा देखने से दिखाई पड़ता है।




