Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीश मिश्रा
रायपुर। मलयालम पंचांग के अनुसार आज से पवित्र कर्किडकम (Karkkidakam) माह का शुभारंभ हो गया है। यह माह ‘रामायण माह’ के रूप में मनाया जाता है और पूरे माह श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का स्मरण करते हुए अध्यात्म रामायण का पाठ करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कर्किडकम का यह पावन महीना आत्मचिंतन, भक्ति, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन से सत्य, धर्म, धैर्य, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्राप्त होती है, जो प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है।
केरल सहित देश-विदेश में बसे मलयाली समाज के लोग इस पूरे माह विशेष पूजा-अर्चना, रामायण पाठ और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम की आराधना करते हैं। श्रद्धालु ईश्वर से सभी के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं।
बुलंद टाइम्स परिवार की ओर से सभी देशवासियों को कर्किडकम एवं रामायण माह की हार्दिक शुभकामनाएँ।




