Oplus_131072
देवरी बंगला में आई-सेक्ट कंप्यूटर के 25वें वर्षगांठ समारोह एवं रोजगार मेला में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित होकर आयोजकों, प्रतिभागियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
बुलंद टाइम्स न्यूज़/याद राम साहू
बालोद। इस अवसर पर विधायक जी ने युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजक समिति के सदस्यों को 25 वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु बधाई।
इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार जी, भूपेश नायक जी ,बरसन निषाद जी, श्रीमती टीकम निषाद जी, सुनील गोलछा जी, केशव शर्मा जी, सागर साहू जी, भरत देवांगन जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।




