आज 12 बजे राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वली बिभिन्न कार्यक्रमों सहित अन्य विषयों को लेकर बैठक आहुत की गई, बैठक का मुख्य मुद्दा घर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया जिसमें आगामी 13,14 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने की चिंता की गई, साथ ही 11,12, और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
इसी के साथ स्वक्षता अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्मारक स्थल की साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया जिसमें मुख्यत: अंबेडकर,दुर्गावती,बिरसा मुंडा, सुभाष चन्द्र बोस, गांधी की स्मारक के साथ साथ क्षेत्र के शहीद जवानों के स्मारकों की साफ सफाई करने की निर्णय लिया गया। कार्यकाम की सुरु वात भारत माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवम पुष्प चढ़ा कर बैठक की सुरूवात
हुई|
बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्म के प्रभारी प्रदेश प्रतिनिधि किरण उसेंडी,नारायण पुर जिला के प्रभारी भरत मटियारा जी, विधान सभा संयोजक मनोज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, कार्यक्रम के जिला संयोजक नरेंद्र मेश्राम पूर्व जिलाध्यक्ष बृज मोहन देवांगन, नारायन मरकाम,कांकेर से पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष कोर्राम जी ज़िला महामंत्री संजय नंदी,, संदीप झा,जय प्रकाश शर्मा,फिरोज, गोपाल बघेल संतोष जैन, संतनाथ उसेंडी एवम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे



