इंदौर | इंदौर मध्यप्रदेश शहर में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी सांस्कृतिक महारैली का आयोजन किया गया। लालबाग में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। जिसके बाद महारैली 12 बजे लालबाग से शुरु हुई। जिसमें करीब 5 हजार से ज्यादा समाजजन शामिल हुए। महारैली कलेक्टर चौहारा से विभिन्न मार्गों से होकर निकली। रैली में आदिवासी परंपरा की झलक नजर आई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक पहनावा पहन रखा था और रैली टंट्या भील चौराहा भावरकुआ पहुंची



