जबलपुर | जबलपुर मध्यप्रदेश जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हाल ही में पूर्ण 18 नलजल योजनाओं को हेण्डओवर करने की कार्यवाही की समीक्षा आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह ने की। इन नलजल योजनाओं का सत्यापन ग्रामीण विकास विभाग के अमले से द्वारा कराया गया है।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि इनमें से ग्यारह क्रमश: फिफरी, सिहोरा परतला, पहरूआ, लखनपुर, धरहर, सुरतलाई, रमखिरिया, पौडीराजघाट, घुघरी नवीन, कूडन एवं खमौद की योजनायें पूर्ण हैं तथा उन्हें हस्तांतरित किया जा सकता है। शेष सात परियोजनायें क्रमश: जुझारी, पहरूआ, देवरी लमतरा, सिहोदा, खिरियाकला, सूपावारा, बडखेरा में पाई गई कमियों को एक सप्ताह के भीतर दूर कर हेण्डओवर करने के निर्देश दिये गये।
सीईओ जिला पंचायत जबलपुर द्वारा आगामी सप्ताह में 18 नवीन परियोजनायें एवं सात माह पुरानी अपूर्ण परियोजनायें इस तरह कुल 25 परियोजनाओं को हेण्डओवर करने का लक्ष्य तय किया गया।



