जबलपुर मध्यप्रदेश | जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शारदा प्रसाद चौधरी कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर, अनिल कुमार द्विवेदी कार्यवाहक उप निरीक्षक पुलिस लाईन, पूरन लाल महोबिया कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गढा, चंद्र सिंह उईके प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सु सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा द्वारा सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सु सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी की 33 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।



