Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/गणेश यादव
जशपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत जशपुर जिले में साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के प्रथम सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साइबर अपराध, साइबर ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पंचायत तमता शासकीय स्कूल तथा थाना पत्थलगांव क्षेत्र अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक अथवा APK फाइल को ओपन नहीं करने, अनजान कॉल एवं फर्जी ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को “साइबर जागृति की एक सेल्फी” अभियान में सहभागी बनकर साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में साइबर सुरक्षा को लेकर उत्साह एवं सकारात्मक सहभागिता देखने को मिली। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।




