Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। राम मिलेंगे आश्रम ग्राम तेंदुआ धाम( शिवरीनारायण खैरताल रोड पर स्थित) मैं संतों का समागम एवं सावन महोत्सव बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें आसपास के सभी संत महात्माओं ने भी अपनी अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया कार्यक्रम का संचालन करते हुए आश्रम के व्यवस्थापक श्री अशोक हरिवंश जी ने सभी संतों का सम्मान करते हुए धार्मिक ग्रंथ के साथ-साथ श्री फल एवं वस्त्र भेंट कर श्रद्धा पूर्वक सम्मानित किया एवं आश्रम के अंदर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य व आश्रम में प्रतिदिन का सेवा भाव को सभी अतिथियों के सामने व्यक्त किया! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से( आश्रम ) महंत कुटी से पधारे श्री सीताराम महाराज जी की उपस्थिति के साथ-साथ अंचल के अनेक साधु संतों ने भी आश्रम में अपनी उपस्थिति देकर सभी को कृतार्थ किया आश्रम से जुड़े हुए सभी श्रद्धालु जनो एवं जनप्रतिनिधि जनों का भी उपस्थिति रही सभी ने संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया आश्रम के संचालक डॉक्टर अशोक हरिवंश जी ने सभी लोगों की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए बीच-बीच में आश्रम में होने वाले कार्यक्रमो के लिए सभी को पुनः पधारने की अपील करते हुए आश्रम के अंदर मंदिर निर्माण हेतु ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की बात कही ताकि मंदिर के अंदर और बाहर भव्यता प्रदान हो सके! आसपास के लोगों को यह भी मालूम है कि यह आश्रम 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें आश्रम के अंदर प्रदेश भर के विद्यार्थी जन अध्यनरत है जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आश्रम के संचालक के ऊपर है जहां पर बीच-बीच में चित्रकूट धाम के जगतगुरु शंकराचार्य श्री श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का राम कथा का आयोजन होते रहता है इस आश्रम के ऊपर उनका पूरा-पूरा आशीर्वाद है यह आश्रम सभी प्रकार के प्रकृति से संतुलित दिव्यता को प्रदान करते हुए बाहर से अंदर तक दिखाई पड़ते हैं।




