Oplus_131072
चौंक चौराहों में गूंजा हर हर महादेव।
शिवालयों में जल चढ़ाने उमड़ी भक्तों की असंख्य भीड़।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। आज श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को भोलेनाथ के दीवाने भक्तों द्वारा जगह जगह भव्य कांवड यात्रा निकाली गई। कोरिया जिले के छींदडांड काली मंदिर सागरबांध से जलभर भक्तों की भव्य कांवरयात्रा काली मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात यात्रा प्रारंभ कर मुख्य मार्ग से चलकर, सभी चौक चौराहों से होते हुए ग्राम पंचायत खरवत के गेजबॉध स्थित महेश्वर शिव मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने शिवालय में जलाभिषेक कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए। साथ ही दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
वहीं दूसरी ओर कांवड यात्रा ग्राम पंचायत कछार शिवगुफा से प्रारंभ होकर, श्री सिद्धेश्वर मन्दिर कटगोड़ी में समाप्त हुईं। इसी प्रकार जिले के कई जगहों पर कांवड यात्राएं निकाली गई।
जलाभिषेक करने सुबह से ही भक्तों का ताता लग रहा। जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए ओम नमः शिवाय का जाप कर महादेव के समक्ष मंगल कामनाएं मांगी। रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। मुख्य रूप से भक्तों ने जल दूध बेल पत्र धतूरा भांग फल फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
सुबह से ही मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर पुलिस बल भी तैनात रहा।
जगह जगह शिवालय परिसर तथा अन्य जगहों पर भजन कीर्तन समेत प्रसाद और भोग भंडारों का वितरण भी जोर शोर से चलता रहा।




