Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
फुलझर (घटारानी)। ग्राम फुलझर में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। गांव में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा।
गांव की बहनों ने घर-घर जाकर अपने भाइयों की कलाई पर प्यार भरी राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन देकर उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन पर्व पर गांव में बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बहनें सज-धज कर भाइयों के घर राखी बांधने पहुंचीं। गांव के चौक-चौराहों पर भी रक्षाबंधन की रौनक बनी रही।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी धाम में भी रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहां स्थित जय मां घटारानी मुस्कान फैमिली टी स्टॉल पर भी परिवारों ने रक्षाबंधन मनाकर खुशियां साझा की।
पूरे दिन गांव में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का उत्सव मनाया गया।




