Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
पाण्डुका / गरियाबंद। पाण्डुका जंगल में फिर गजराज की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। चंदा दल के 1 दंतैल हाथी ने कक्ष क्रमांक 70 चंदली डोंगरी, बीट पोंड में डेरा जमा लिया है। सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर हाथी इसी लोकेशन पर विचरण करते देखा गया।
वन विभाग की टीम मौके पर है। दल प्रमुख लगनी बाई सोम SCFO के नेतृत्व में CFO खगेश्वर कुमार ध्रुव, BFO गुलशन यादव, डोमन लाल साहू लगातार ट्रैकिंग कर रहे हैं। हाथी मित्र दल के प्रदीप यादव, रवि महिलांग, मुकेश सिन्हा, नितिन कुमार, तिलक साहू गांव-गांव अलर्ट कर रहे हैं।
फिलहाल फसल क्षति की सूचना है, मकान और जनहानि नहीं हुई है। विभाग ने नागझर को हाईअलर्ट और पोंड, कुकदा, बरेठीनकोना, टुईयामुरा, गांहदर, घटकर्रा को अलर्ट पर रखा है।
विभाग ने अपील की है – जंगल की ओर कोई न जाए, हाथी को छेड़े नहीं, दिखने पर तुरंत वन कर्मचारी को सूचना दें।




