Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/तमता। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम तमता के दुर्गा मंदिर मोहल्ला में आज, मंगलवार 15 सितंबर 2026 को एक विशाल एवं भव्य ‘मां भगवती देवी जागरण’ तथा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सिद्धिविनायक गणेशोत्सव समिति’ के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
इस जागरण संध्या में अमरकंटक (मध्य प्रदेश) से आए प्रख्यात गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मीठे-मीठे भजनों, पार पारंपरिक जस गीत और मनमोहक जीवंत झांकियों का समावेश रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया जाएगा।
आयोजकों की अपील:
सिद्धिविनायक गणेशोत्सव समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने समस्त क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं से इस भक्तिमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती की कृपा प्राप्त करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है।




