Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम हल्दी में गजेन्द्र परिवार एक बार फिर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करने जा रहा है। परिवार के पूर्वजों स्व. श्री धीरलाल गजेन्द्र, स्व. श्रीमती कुंतीबाई गजेन्द्र एवं स्व. श्री दीनदयाल गजेन्द्र की पावन स्मृति में पुनः निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है।
ग्रामीण अंचल में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के ध्येय को चरितार्थ करते हुए गजेन्द्र परिवार वर्षों से इस सेवा का संचालन कर रहा है।
,,भव्य लोकार्पण समारोह 20 सितंबर को
इस जन-कल्याणकारी सेवा के भव्य स्वागत एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026, दिन रविवार, सुबह 10:00 बजे, बाजार चौक हल्दी में किया गया है। इसके पश्चात 11 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
समारोह के मुख्य अतिथि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव करेंगे। अतिविशेष अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव शशिभूषण चंद्रकर उपस्थित रहेंगे।
वहीं विशेष अतिथि के रूप में खोमन साहू (जिलाध्यक्ष, क्रांति सेना बालोद), गंगा निषाद (जिलाध्यक्ष, जोहार पार्टी बालोद) एवं दानी साहू (उपाध्यक्ष, जोहार पार्टी बालोद) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समस्त ग्रामवासियों से अपील
गजेन्द्र परिवार – किशन-गीता गजेन्द्र, ओमप्रकाश-वेदकुमारी गजेन्द्र, गायत्री गजेन्द्र ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुनीत सेवा कार्य के साक्षी बनने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं




