Oplus_131072
“गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस की जल्दी आ”के जयकारों से गूंज उठा कोरिया.. पुलिस प्रशासन की भी रही सख्त पहरेदारी….
अमरजीत सिंह/बुलन्द टाइम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर। विराजे बप्पा के 11वे दिवस पूर्ण पश्चात शुक्रवार को जिले के गांव गली नगर शहर में विराजे गणपति के विसर्जन हेतू समितियों द्वारा स्टाइल कार्य- क्रमानुसार कोरिया जिले के सभी पूजा स्थलों से विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तों ने झांकियों के साथ एकत्र होकर यात्रा निकाली। यात्रा में अपने अपने इच्छा अनुसार वाहनों को फूलों, रंग बिरंगी लाइटों तथा विभिन्न सजावटी सामग्री से वाहनों को सजा लंबोदर महाराज का जयकारा लगाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
भारी बारिश के बीच गजानन विसर्जन यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब…
शुक्रवार को भोग भंडारे के बाद लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गणेश विसर्जन यात्रा निकली। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए अलग अलग क्षेत्र कॉलोनियों जैसे बैकुंठपुर, कोयला नगरी चरचा, खरव, सरडी, पटना, बचरा पोंडी,काटकोना, पंडोपारा समेट अन्य क्षेत्रों से लोग झांकियों के साथ एकत्र हुए। यात्रा जिले के क्षेत्रानुसार मुख्य मार्ग से होते हुए चौक – चौराहों, तिराहा व मार्केट से होते हुए रंग गुलाल, आतिशबाजी करते हुए, डीजे की धुन पर समिति सदस्यों समेत अन्य लोगो ने भी यात्रा में शामिल होकर, डीजे की धुन पर थिरकते हुए, खूब माहोल बनाया मानों जैसे लगातार हो रही भारी बारिश का भी लोगों की भगवान की प्रति आस्था कोई प्रभाव नहीं डाल पाई। यात्रा प्रसाद वितरण करते हुऐ अपने-अपने प्रशासन द्वारा चयनित विसर्जन स्थलों पर पहुंच समाप्त हुई।
विसर्जन स्थल पर पहुंच विसर्जन यात्रा में आए सभी लोगों ने भगवान गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना, आरती गाकर व भगवान गणपति के जयकारों तथा जयगोश के साथ, अगले बरस तू जल्दी आ की कामना समेत अन्य मंगल कामनाएं मांगते हुए गणेश प्रतिमाओं का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया।
पुलिस प्रशासन की भी रही सख़्त पहरेदारी….
पूजा शुरू होने के शुरुआती दौर से ही कोरिया जिले के पुलिस कप्तान हरीश राठौर के निर्देशानुसार लगातार पुलिस मॉनिटरिंग बड़ी सख्ती से की जा रही है। गणेश पूजा शुरू होने की शुरुआती दौर से ही मुख्य मार्ग, खरवत बायपास, माहोरा मुख्य मार्ग, डुमरिया नाका समेत त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए, भीड़भाड़ वाले इलाकों की देखरेख, आवा गमन वाहनों बालों की छानबीन, चालानी कार्रवाई तथा पूजा की शुरुआती दौर से लेकर विसर्जन होने तक अपनी ड्यूटी में तैनात रहकर बड़ी सख्ती से उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए, सभी जगह पुलिस बल् कि सख्त पहरेदारी रही।




