Oplus_131072
किरंदुल क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल शिक्षा एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से।
बुलंद टाइम्स न्यूज/ए आर कर्मा
बस्तर। DCG-PGDCA परियोजना का शुभारंभ किया गया। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोया कुटमा समाज अध्यक्ष बल्लू भवानी, सर्वमूल बस्तरिया समाज अध्यक्ष सत्यनारायण कर्मा, नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के उपाध्यक्ष बबलू सिदीकी सहित कई सरपंच एवं जनपद सदस्य मौजूद रहे।
युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा का अवसर
परियोजना के शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल ज्ञान युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है। निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक से संबंधित आवश्यक जानकारी और कौशल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कंपनी और AISECT के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से AM/NS इंडिया के जीएम वाई.वी. राघवेलू, कल्याण, HR श्रीनिवासन, रामचंद्रन, CSR हेड डॉ. तेज प्रकाश उपस्थित रहे। वहीं AISECT की ओर से स्टेट हेड अब्दुल मजीद, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुनील सिंह एवं जीएम अभिषेक अवस्थी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परियोजना को युवाओं के लिए डिजिटल कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन बृजलाल ताराम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




