याद राम साहू
गुंडरदेही। अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम मटेवा में आयोजित पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन परफेक्ट इलेवन क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की सीख मिलती है। साथ ही, खेल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती आमीन साहू, चंद्रकांत साहू, सागर साहू, सेवाराम साहू, बीरसिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश साहू, भागवत साहू, खुबचंद सिन्हा, अरुण ठाकुर, गिरवर ठाकुर, वासुदेव ठाकुर सहित गणेश, सुखीत, राहुल, हेमंत, हेमसिंह, विमल, तामेश्वर, सूर्यकांत, बिरेंद्र, रोशन, रितेश, अज्जू, युवराज, कृष्णा, रामेश्वर, दुष्यंत, संदीप, अजय, प्रवीण, त्रिभुवन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




