संवाददाता — ईश्वर सिंह प्रधान की रिपोर्ट
रतनपुर । दशहरा पर्व को लेकर रतनपुर में इस वर्ष 60 फीट से भी ऊंचे विशाल रावण का निर्माण किया जा रहा है। इस भव्य रावण को तैयार करने में टीम न्यू जनरेशन के सभी सदस्य दिन-रात एक करके जुटे हुए हैं। सदस्यों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्साह से इस बार रावण का स्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में और भी विशाल होने जा रहा है।
गौरतलब है कि टीम न्यू जनरेशन ने पिछले वर्ष 50 फीट ऊंचे रावण का निर्माण किया था। वहीं, इस वर्ष टीम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 60 फीट से भी ऊंचा रावण बनाने का लक्ष्य रखा है। रावण को भव्य स्वरूप देने के लिए टीम के सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं। अभी रावण के निर्माण का कार्य जारी है और इसे अंतिम रूप देना बाकी है।
इसबार अतिश बाजी और लाईट शो कि भी कोशिश होगी
टीम के सदस्यों ने स्वयं उठाया निर्माण का खर्च
टीम न्यू जनरेशन के अध्यक्ष रोहित सूर्या एवं उपाध्यक्ष वीर ने बताया कि विशाल रावण के निर्माण में टीम के सभी सदस्य पूरी लगन और मेहनत के साथ जुटे हुए हैं। इसे समय पर तैयार करने के लिए सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
अध्यक्ष रोहित सूर्या ने बताया कि इस विशाल रावण के निर्माण में होने वाला पूरा खर्च टीम के सदस्यों द्वारा स्वयं वहन किया जा रहा है। सभी सदस्य आपसी सहयोग और समर्पण के साथ इस कार्य को पूरा करने में लगे हैं।
महामाया ग्राउंड में होगा रावण दहन
इस वर्ष तैयार किया जा रहा 60 फीट से भी ऊंचा विशाल रावण रतनपुर के महामाया ग्राउंड में दहन किया जाएगा। रावण के निर्माण को लेकर टीम के सदस्यों में खासा उत्साह है। अब लोगों को दशहरा पर्व पर इस भव्य रावण के तैयार होने और दहन का इंतजार है।
इसबार अतिश बाजी और लाईट शो कि भी कोशिश होगी जिससे ज्यादा लोगों का इंटरटेंनमेंट हो
टीम न्यू जनरेशन की मेहनत और सामूहिक प्रयास से इस बार रतनपुर में दशहरा उत्सव को खास बनाने की तैयारी की जा रही है।




