रिपोर्टर – योगेश्वर साहू
छुरा (गरियाबंद)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जय माँ झरझरा धाम में शारदीय नवरात्रि की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। इस बार धाम में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना और विशाल भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।
जय माँ झरझरा विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी मुरमुरा ने पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।
माँ झरझरा की असीम कृपा से निर्जन पहाड़ी, प्राकृतिक झरना, मनोरम दृश्य और झील के किनारे स्थित अदृश्य दिव्य स्वरूपी झरझरा धाम की गोद में इस वर्ष भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किया जा रहा है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ज्योति कलश स्थापना के साथ-साथ प्रतिदिन भंडारा प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है।
समिति के अनुसार यह आयोजन 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
नवरात्रि कार्यक्रम की रूपरेखा –
12 अक्टूबर, रविवार – घटस्थापना एवं ज्योति प्रज्जवलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ।
15 अक्टूबर, गुरूवार – पंचमी पर माता का विशेष श्रृंगार।
19 अक्टूबर, अष्टमी – हवन पूजन का भव्य आयोजन।
20 अक्टूबर, मंगलवार – दशमी पर नवरात्रि महोत्सव का समापन।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष ढालूराम साहू, सचिव रूपेश साहू, सहसचिव अंगेश साहू, सलाहकार खिलावन साहू और ग्राम सरपंच दीपक ध्रुव ने सभी भक्तों से अपील की है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित मुरमुरा के झरझरा धाम पधार कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।




