याद राम साहू की रिपोर्ट ;-
आज शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कुरदी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल हुए।
इस दौरान माननीय विधायक जी 15वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (मार्शल आर्ट) की Vovinam स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रतिभाशाली बिटिया कु. भानेश्वरी निषाद जी का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दिए और कहा बिटिया की यह उपलब्धि निषाद समाज एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

माननीय विधायक जी ने कहा कि यह सामुदायिक भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव की एकता और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी।गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र का विकास और प्रत्येक गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है।आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मुझे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती मीना उमाशंकर साहू जी सदस्य जिला पंचायत बालोद ,राजेंद्र कुमार निषाद जी अध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद, श्रीमती गौरी उत्तम निषाद जी जनपद सदस्य, श्रीमती पूनम साहू जी सरपंच, उमाशंकर साहू, सागर साहू, उत्तम निषाद, संजय कुमार साहू ,सोनम निषाद, महेश साहू ,नरेंद्र देवांगन, केसु राम साहू, खोमेश्वर निषाद, राजकुमार कश्यप, भोला देवांगन, प्रीतम ठाकुर ,राजू देवांगन सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।




