जिला दन्तेवाड़ा लता नाग की रिपोर्ट:-
बचेली: दन्तेवाड़ा | स्थानीय बेरोजगार युवाओं द्वारा रोजगार की मांग को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी है|
प्रदर्शन कारी युवाओं की प्रमुख मांग है की .N.M.D C के एल -1 और एल – 2 में नई भर्तीयां की जाए ताकी क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके | प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है जिससे क्षेत्र के युवाओ को रोजगार के लिए भटकना ना पड़े | इसी मांग को लेकर युवा लगातार प्रदर्शन पर बैठे हैं |

प्रदर्शनकारियों ने शासन- प्रशासन एंव संबंधित अधिकारीयो से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की है| युवाओं का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारत्मक पहल नही की तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा | शासन प्रशासन का निर्णय क्या होगा यह आने वाले समय में पता चलेगा
देखना यह है की :
स्थानीय बेरोजगार युवाओं किइस मांग पर शासन प्रशासन और N. M.D.C. प्रबंधक किऔर से क्या कदम उठाएं जाते हैं यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा फिलहाल युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी है और युवा रोजगार कि मांग पर अडिग है |




