बुलन्द टाइम्स न्यूज़ जिला संवाददाता प्रकाश श्रीवास की रिपोर्ट
जिला कबीरधाम/बोडला जनपद पंचायत बोडला के अध्यक्ष बालका राम किंगकर वर्मा एवं उपाध्यक्ष नंद श्रीवास की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा एवं चर्चा की गई – मुख्य रूप से चर्चा के बिंदु मौसमी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों एवं गतिविधियों पर चर्चा वन विभाग शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा जल संसाधन विभाग द्वारा विकास खण्ड बोडला में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की अनुशंसा से कराए गए
विकास कार्यों पर विशेष एवं विस्तृत चर्चा इसके साथ ही श्रम विभाग लोक स्वास्थ यांत्रिकी (PHE) , लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (MMGSY), सहित अन्य सभी विभागों के कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा यह बैठक जनपद पंचायत बोडला के सभी सभापति एवं जनपद सदस्य एवं सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई साथ ही बोडला ब्लॉक उपाध्यक्ष नंद श्रीवास ने नशा मुक्ति अभियान गांव गांव में चलाने की बात कही जिससे कम उम्र के बच्चों का भविष्य बन सके और नशा मुक्त हो सके |




