ए आर कर्मा
बस्तर संभाग हेड ✍️
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण:
इसी क्रम में थाना बचेली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नेरली में जंगल नाला किनारे कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर रुपये का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ खेल रहे 04 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सुनील तेलाम, निवासी धुरली, थाना भांसी।
2. शंकर लाल, निवासी मैलावाड़ा तरलापारा, थाना कुआकोंडा।
3. दीपक मंडावी, निवासी किलेपाल, हाल निवासी रेलवे कॉलोनी, बचेली।
4. विनोद लखेरा, निवासी बैंक कॉलोनी, बचेली।
जप्त सामग्री:
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹18,750 नगद, 52 पत्ते ताश, 02 प्लास्टिक चटाई तथा 04 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त वाहनों में अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG 18 S 7078, होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 18 M 2701, यामाहा क्रक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर) एवं स्कूटी क्रमांक CG 18 S 2620 शामिल हैं।
वैधानिक कार्रवाई:
आरोपियों के विरुद्ध थाना बचेली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
📢 दंतेवाड़ा पुलिस की अपील:
दंतेवाड़ा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा सहित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।




