रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
गरियाबंद (महाराष्ट्र)। शारदीय नवरात्रि पर्व पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने महाराष्ट्र में अपनी संस्कृति की छाप छोड़ी। गरियाबंद जिले के पैरी सरगम पंडवानी ग्रुप के प्रमुख गायत्री कार्यकर्ता एवं लोक साहित्यकार गौकरण मानिकपुरी अपने साथियों के साथ गोंदिया जिले के ग्राम भजिया पार टोला में आयोजित एक कुंडीय गायत्री यज्ञ में शामिल हुए।


इससे पूर्व 17 से 19 अक्टूबर तक समूह ने लगातार तीन दिनों तक पंडवानी की शानदार प्रस्तुति दी। गायिका गायत्री राजपूत, कमला मानिकपुरी, नरोत्तम ध्रुव, लोमश साहू, सूरज साहू, डोमन साहू और मोती राम नागेश की प्रस्तुति को ग्रामीणों ने खूब सराहा।
नवमी पर हुए यज्ञ में आचार्य पूरण लाल चौधरी, तिलक चंद कटरे, मेघराज चौधरी, महाराष्ट्र कलाकार संघ प्रमुख नानिक राम टेंभरे सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और नवयुवक दुर्गा समिति के सदस्यों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की।




