दंतेवाड़ा से रूपेंद्र वासुदेव की रिपोर्ट:-
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के सब्जी बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाजार में लाल रंग का बैग छोड़ दिया और उसे लेने वापस नहीं पहुंचा।
काफी देर तक बैग लेने कोई नहीं आया, जिसके बाद इसकी सूचना दंतेवाड़ा पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैग की जांच की। बैग खोलने पर उसमें कुछ मिठाइयां, कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ।

फिलहाल पुलिस ने बैग और उसमें मिले सामान को अपने पास सुरक्षित रखा है। पुलिस के अनुसार, जिस किसी व्यक्ति का यह बैग है, वह अपनी पहचान और सामान से संबंधित जानकारी देकर दंतेवाड़ा थाने से उसे प्राप्त कर सकता है।




