एम सी बी जिला से ब्यूरो चीफ तरुण पिल्ले
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला एमसीबी द्वारा मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो ने यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में आयोजित किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया और संबंधित बयान पर नाराजगी व्यक्त की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, लखन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पटवा, आलोक जायसवाल, रोहित वर्मा, बविता सिंह, महेंद्र पाल, राहुल सिंह, जलील शाह, दिलीप सिंह, अजय सिंह, राहुल जायसवाल, मनोज केशरवानी, राजेश सोंधिया, नील कमल रावत, गणेश रवि, रवि सोनकर और आदित्य अग्रवाल सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कथित बयान के प्रति अपनी असहमति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।




