लता नाग की रिपोर्ट :-
“कीरन्दुल | राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (ɴᴍᴅᴄ ʟɪᴍɪᴛᴇᴅ)के 69 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेंटल माइंस वर्कर्स यूनियन ɪɴᴛᴜᴄ . कीरन्दुल के सचिव एवं आंल इंडिया ɴᴍᴅᴄ वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य इंटक के वरिष्ठ सचिव श्री ए. के. सिंह ने एनएमडीसी परिवार के समस्त अधिकारीयों, कर्मचारीयों नियमित एवं ठेके श्रमिकों , सुरक्षा प्रहरियों तथा उनके परिवारों के साथ – साथ
ɴᴍᴅᴄ की 4 मिलियन टन की शुभारंभ यात्रा से आज वर्तमान 53 मिलियन टन का लक्ष्य पूर्ण करते हुए देश विदेश में नवरत्न कंपनी के नाम से पहचाने जाने की लम्बी यात्रा के प्रत्येकक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वाले समस्त क्षेत्र वासियो, नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
श्री सिंह ने कहा की 15 नवम्बर 1958 को स्थापित एनएमडीसी ने अपनी 68 वर्षो की गौरवशाली यात्रा में खनिज विकास औद्दोगिक प्रगति और राष्ट्री निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है|छत्तीसगढ़ की बैलाडीला वर्तमान स्तिथ कीरन्दुल ɴᴍᴅᴄ की दौड़ अयस्क की मदर परियोजना से शुभांरभ यात्रा प्रारंभ कर किरन्दुल से लगा हुआ बचेली परियोजनाएंं फिर दौणामलै परियोजना के लौह अयस्क परियोजना के मध्यप्रदेश पन्ना क्षेत्रांतर्गत में हीरा परियोजना से विकास की गाथा को आगे बढ़ते हुए वर्तमान में देश विदेश में अनेकों परियोजना का संचालन करते हुए एनएम डीसी की उपस्थितियों और देश की औद्योगिक शक्ती का महत्वपूर्ण आधार है|

और यह भी कहा की किसी भी संस्थान की असली ताकत वहां कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी के साथ साथ प्रत्यक्षकि प्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाले क्षेत्रवासि नागरिक ही होते है। उनके परिश्रम, इमानदारी, समर्पण विश्वास एवं सहयोग से ही संस्थान सफलताओ की नयी उचाईयों को प्राप्त करता है। श्रमिकों का सम्मान उनके अधिकारों सुरक्षा , बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित कार्यस्थल के साथ साथ परियोजना के क्षेत्रांतर्गत नागरिकों और संस्थाओं की प्रगति भी बहुत जरूरी हैं|
विभिन्न राज्य में संचालित
एनएमडीसी की परियोजना में कार्यरत श्रम संगठन का महा गठबंधन अर्थात् ऑल इंडिया एन एम डीसी वर्कर्स फैडरेशन
के कुशल मार्गदर्शन नेतृत्व मे प्रबंधक और वर्कर्स फैडरेशन ने मिलकर उद्योगों , कंपनी कर्मचारीयों श्रमिकों तथा अनेकों कार्य योजना बनाकर ऐतिहासिक कार्य किए हैं और वर्तमान में भी करते आ रहे हैँ जो सदैव प्रशंसनीय है सराहनीय , प्रैरणादायक है|
अंत में श्री सिंह ने एन एम डीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निर्देशक (ᴄᴍᴅ) आदरणीय अमिताभ मुखर्जी जी एवं समस्त निर्देशक मंगल आंल इंडिया nmdc वर्कर्स फैडरेशन के सम्मानिय अध्यक्ष, सम्मानिय महामंत्री एवं टीम तथा समस्त अधिकारीयों , कर्मचारीयों, श्रमिकों एवं क्षेत्रवासियों को स्थापना दिवस की पुनः शुभकामनाएं देते हुए कामना की ,, कि एन एम डीसी भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करे तथा राष्ट्र कि औद्योगिक आत्म निर्भरता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहे|







