राहुल के . बी . कि रिपोर्ट –
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले के श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
श्रद्धालुओं के जत्थे को बीजापुर मुख्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना आमजन को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें जीवन में पहली बार अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन, पेयजल एवं यात्रा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।







