एमसीबी। जिले में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ एवं ड्राइवर संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे हड़ताल को समर्थन देने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव रामखेलावन तिवारी, प्रदेश प्रचार मंत्री शशी राज सिंह राजपूत, इरफान शेख, एमसीबी जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगजीवन सिंह उईके, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार आयम, युवा मोर्चा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उदय भान उईके एवं जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र जैन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने पटवारी एवं ड्राइवर संघ की मांगों के प्रति समर्थन जताया।







