रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा — खाटू श्याम बाबा व राम भजन का कार्यक्रम दिनांक 20 11 26 को शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम तहसील रोड चाम्पा पर रखा गया है कार्यक्रम का आयोजक जिला पंचायत के सभापति श्री राजकुमार साहू जी एवं उनके परिवार के सदस्य होंगे भजन संध्या कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राम भजन गायिका पूजा साहू( गरियाबंद ) एवं खाटू श्याम भजन सुचिता तिवारी व संगम सोनी ( बिलासपुर) से रहेंगे! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देवउठनी एकादशी( तुलसी विवाह) के उपलक्ष में रखा गया है कार्यक्रम के आयोजक श्री राजकुमार साहू जी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं |
इसीलिए क्षेत्र में उनकी राजनीतिक क्षेत्र में काफी पकड़ है वे लगातार दो बार अपने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं बहुत ही सरल स्वभाव एवं मृदु भाषी होने के कारण सभी क्षेत्रों में उनको सम्मानित भी किया जाता है साथ ही साथ अभी वर्तमान में भाजपा का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं पार्टी में भी उनकी काफी पकड़ भी है|
लोगों के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जातिवादी समीकरण के आधार पर भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी भी करेंगे अगर पार्टी के आला कमान का सहयोग एवं आशीर्वाद मिला तो उनकी दावेदारी पक्की मानी जाएगी ऐसा क्षेत्र के लोगों के मन में अभी से हलचल होने लगी है चुकि यह तो बात की बात है जब चुनाव के समय आएगा तब देखा जाएगा की ऊंट किस करवट बैठता है! यह अपनी अपनी मन की बात है अभी फिर हाल कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए क्षेत्र के आसपास के सभी लोगों को भजन संध्या में पहुंचने की अपील भाव भरा निमंत्रण के साथ किया है!







