बुलंद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा से लता नाग की खास रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा। जिले में जन आरोग्य समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समिति के सदस्यों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं, जनजागरूकता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना और आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण में उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कस्तूरी नाग, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (मितानिन कार्यक्रम), ब्लॉक दन्तेवाड़ा ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के माध्यम से जन आरोग्य समिति के सदस्यों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।







